Latest news
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के PAP चौक पर किसानों ने हरियाणा सरकार का पुतला फूंका, हाईवे से किसानों ने जाम हटाया , वाहनों की आवाजाही शुरू
Farmers burnt effigy of Haryana government at PAP Chowk in Jalandhar, farmers removed jam from highway, movement of vehicles started

जालंधर के PAP चौक पर किसानों ने हरियाणा सरकार का पुतला फूंका, हाईवे से किसानों ने जाम हटाया , वाहनों की आवाजाही शुरू

जालंधर : हरियाणा के करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने आज PAP चौक पर धरना प्रदर्शन किया। इसके चलते 12 से 2 बजे तक हुए इस धरना प्रदर्शन के बाद अब हाइवे को खोल दिया गया है। इसके बाद अब गाड़ियों की आवाजाही शुरु हो चुकी है। वहीँ दो घंटे से जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीँ जाम खुलने के बाद लुधियाना, अमृतसर, होशियारपुर, फगवाड़ा आने-जाने वाले रास्ते खुल चुके हैं।

यहाँ भारी ट्रैफिक जाम में एंबुलेंसें फंस गई थी। वहीँ किसानों ने ही पूरी मशक्कत कर इन्हें जाम से निकाला। जबकि पुलिस की तरफ से आपातकालीन वाहनों को निकालने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया। यहाँ सवारी बसें जाम में फंसने व टू-व्हीलर रोके जाने से लोगों में भारी नाराजगी थी। लोगों ने कहा पुलिस को कोई वैकल्पिक रास्ते का प्रबंध करना चाहिए था। वहीँ तेज़ गर्मी में बसों की सवारियां पैदल ही शहर की तरफ चल पड़ी , कई महिलाये बच्चों को उठाकर तप्ती गर्मी में पैदल ही जाने को मजबूर दिखी।

वहीँ करनाल में भाजपा नेताओं का विरोध करने पर किसानों के ऊपर लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को किसान जालंधर में BJP के ऑफिसों का घेराव करेंगे। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर भाजपा इस तरह किसानों के साथ अत्याचार करेगी तो फिर किसान पक्का धरना लगाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

 


Leave a Reply