Latest news
जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing देहात पुलिस को इंटरनैशनल कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया हत्याकांड मामले में मिली बड़ी सफलता
Countryside Police got big success in International Kabaddi player Sandeep Nangal Ambiya murder case

देहात पुलिस को इंटरनैशनल कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया हत्याकांड मामले में मिली बड़ी सफलता

जालंधर : देहात पुलिस को इंटरनैशनल कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया हत्याकांड मामले में बड़ी सफलता मिली है।जानकारी देते हुए जानकारी देते हुए एस.एस.पी. सतिन्द्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सिमरनजीत जुझार से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वारदात में उसका साला यादविन्द्र सिंह उर्फ याद वासी अभयपुर, पीलीभीत, यू.पी. भी शामिल थे।

यादविन्द्र ने अपने जीजा जुझार, सुक्खा दुनीका और सनावर ढिल्लों के कहने पर शूटरों को वारदात स्थल की रैकी करवाने, वैपन उपलब्ध करवाने तथा भागने में मदद करने का काम किया था। पुलिस ने यादविन्द्र को गिरफ्तार करके उसके पास से एक पिस्तौल 32 बौर एक पिस्तौल 30 बोर तथा मोहिन्द्र गाड़ी बरामद की है।

14 मार्च को इंटरनैशनल कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने वारदात में संलिप्त कौशल चौधरी, अमित डागर, फतेह नागरी, सिमरनजीत उर्फ जुझार को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने हत्याकांड के आरोपियों को वैपन उपलब्ध करवाने तथा वारदात के लिए रैकी करने में मदद करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान यादविन्द्र सिंह उर्फ याद वासी अभयपुर, पीलीभीत, यू.पी.के तौर पर हुई है।

 


Leave a Reply