पठानकोट : कोरोना टीकाकरण के दौरान पंजाब के पठानकोट में बड़ी लापरवाही देखने में आई है। मिली जानकारी मुताबिक बधानी सीएचसी में बीएससी नर्सिंग स्टाफ ने एक महिला की दोनों बाजू पर कोरोना वैक्सीन लगा दी। इसके उपरांत तबीयत बिगड़ने पर महिला को 3 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रखने के बाद घर भेज दिया गया। वहीँ महिला के परिवार का आरोप है कि वैक्सीनेशन के दौरान नर्सिंग स्टाफ बातों में मशगूल था। दूसरी तरफ अधिकारियों ने कहा कि ज्यादा भीड़ होने के कारण गलती हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टाफ से लिखित में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बुंगल की रहने वाली 35 वर्षीय शिखा देवी को नर्सिंग स्टाफ ने उसकी दोनों बाजू पर कोविशील्ड की वैक्सीन लगा दी। इसके बाद महिला को घबराहट होने लगी। और फिर स्टाफ में अफरा तफरी मच गई। सेहत अधिकारियों की निगरानी में 3 घंटे तक रखने के बाद दवा देकर महिला को घर भेजा गया। महिला के परिवार ने बधानी सीएचसी के एसएमओ से इसकी शिकायत की।
सीएचसी बधानी एसएमओ डा. सुनीता शर्मा का कहना है कि वैक्सीनेशन कैंप में ज्यादा भीड़ होने कारण कांट्रेक्ट पर रखी बीएससी नर्सिंग स्टाफ को इसका पता नहीं चला और महिला को दोनों डोज़ एक साथ लग गयी लग गई। फिर उन्होंने महिला को निगरानी में रखा उसके बाद फिर उसे घर भेज दिया गया।