पंजाब : आम आदमी पार्टी (AAP ) ने CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज पूरे देश में सोशल मीडिया कैंपेन लांच की है, वहीं पंजाब में भी AAP पार्टी ने सोशल मीडिया कैंपेन लॉन्च किया है, जिसके तहत AAP नेताओं ने सोशल मीडिया पर अरविंद केजरीवाल की DP लगाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उक्त मुहिम की शुरुआत की है, जिसके तहत उन्होंने अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी-अपनी DP बदल दी है तथा वहां पर अरविंद केजरीवाल की डी.पी. लगाई गई है। ‘मोदी का सबसे बड़ा डर – केजरीवाल’ मुहिम को सी.एम. मान ने आगे बढ़ाया है।

बता दें कि आज पूरे देश में सोशल मीडिया पर डी.पी. कैंपेन की शुरूआत की गई है, जिसके तहत आम आदमी पार्टी के सभी नेता, विधायक और कार्यकर्ता अपनी डी.पी. बदल रहे हैं। बता दें कि दिल्ली के सी.एम. अरविंद केजरीवाल ई.डी. की हिरासत में हैं। हालांकि गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। वहीं यह भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या केजरीवाल जेल से ही सरकार चलाएंगे। फ़िलहाल इन सब सवालों को लेकर फिलहाल संशय बरकरार है।
Amazon से Cotton Shirt for Mens खरीदने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें















