Latest news
पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing नवजोत सिद्धू की ताजपोशी में जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस का भयानक एक्सीडेंट , 5 की मौत व अन्य घायल
Terrible accident of bus of Congress workers going for Navjot Sidhu's coronation

नवजोत सिद्धू की ताजपोशी में जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस का भयानक एक्सीडेंट , 5 की मौत व अन्य घायल

मोगा : मोगा से सुबह सुबह बुरी खबर मिली है। नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी में शामिल होने चंडीगढ़ जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मिनी बस सामने से आ रही पंजाब रोडवेज की बस से जा टकराई। बताया जा रहा है टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 5 लोगों मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 40 ज्यादा गंभीर घायल हैं। यात्री बस मोगा से अमृतसर जा रही थी। मिली जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े नौ बजे तक चार शव मथुरादास सिविल अस्पताल पहुंच चुके थे, एक शव आभी लाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मोगा से शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे कांग्रेस के कार्यकर्ता मिनी बस के माध्यम से चंडीगढ़ में कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी समारोह के लिए जा रहे थे। मोगा से अमृतसर जा रही पंजाब रोडवेज की बस के साथ मिनी बस की सीधी भिड़त हो गई।

हादसा इतना भयंकर था कि प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों बसों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। चीख पुकार सुनने के बाद आसपास के गांव के लोग बड़ी संख्या में मदद के लिए पहुंच गए थे, उन्होंने दोनों बसों में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया। हादसे के महज 30-40 मिनट के बाद ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई थीं, तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को मथुरादास सिविल अस्पताल लाना शुरू कर दिया था।

एसएमओ डा. सुखप्रीत बराड़ ने आपात संदेश देकर सभी चिकित्सकों को इमरजेंसी बुला लिया था, अस्पताल की ड्यूटी पर दूसरे विभागों में मौजूद पैरा मेडिकल स्टाफ भी तत्काल इमरजेंसी पहुंचकर घायलों के उपचार में जुट गया था। निजी अस्पताल के चिकित्सकों को सिविल अस्पताल में बुला लिया गया है।

वहीं मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा कि मोगा में बस दुर्घटना के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ है। उन्होंने डीसी मोगा को सभी घायलों को तुरंत पूरा इलाज मुहैया कराने और सरकार को रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिए हैं।

 

 

source link


Leave a Reply