Latest news
दर्दनाक हादसा : मनाली से लौट रहे युवक की मौत, ट्रक में घुसी बाइक डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन : जालंधर में बंद का दिखा पूरा असर 10 सितम्बर को जालंधर बंद का ऐलान ! स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी? पढ़ें खबर पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , CM आवास कूच पर पुलिस ने चलाया वाॅटर कैनन मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त , मेडिकल स्टाफ समेत 5 लोग थे सवार वाहन चालक ध्यान दे : जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरे से होगी लैस एयर शो के दौरान यूनानी वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश राइस शैलर की दीवार गिरने से दबी महिला की हुई मौत बठिंडा में एक गांव में एक ही दिन में हार्ट अटैक से चार लोगों की मौत जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दा फैक्ट्री में लगी भयानक आग , आग की लपटें आसपास के घरों तक पह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब सरकार ने बाढ़ से पीड़ित किसानों के लिए किये ये एहम ऐलान

पंजाब सरकार ने बाढ़ से पीड़ित किसानों के लिए किये ये एहम ऐलान

पंजाब : पंजाब के CM भगवंत मान फोर्टिस अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने किसानों के हित में कई अहम फ़ैसलों पर मुहर लगाई। तेज़ बुखार के चलते 5 सितंबर से अस्पताल में भर्ती मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से राज्य की समस्याओं पर सक्रियता दिखाई और फसल क्षति के लिए राहत पैकेज की घोषणा की।

फसल बर्बादी पर बड़ी राहत
कैबिनेट ने प्रदेश के उन किसानों के लिए राहत पैकेज का ऐलान किया है, जिनकी फसलें हाल ही में मौसम की मार से बर्बाद हो गई हैं। सरकार हर प्रभावित किसान को ₹20,000 प्रति एकड़ की दर से मुआवज़ा देगी। यह फ़ैसला राज्य में भारी बारिश, बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।

कर्ज़ अदायगी पर 6 महीने की छूट
फसल नुकसान झेल रहे किसानों के लिए पंजाब सरकार ने सहकारी बैंकों और समितियों से लिए गए कर्ज़ की किश्तों में 6 महीने की मोहलत देने का फ़ैसला भी किया है। इसका मतलब है कि अब किसान अगले छह महीनों तक कोई किस्त नहीं चुकाएंगे, जिससे उन्हें आर्थिक दबाव से कुछ राहत मिलेगी।

इसके आलावा कैबिनेट ने यह भी घोषणा की कि मुर्गी पालन, पशुपालन और मत्स्य पालन में हुए नुकसान पर भी आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिन पशुपालकों को हालिया आपदाओं के चलते मवेशियों की मौत या अन्य नुकसान हुआ है, उन्हें भी सरकार की ओर से मदद दी जाएगी।


Leave a Reply