Latest news
श्रद्धांजलि सभा में आत्मा की अमरता का संदेश, स्वर्गीय श्रीमती आशा धीर को भावभीनी श्रद्धांजलि GYM में ओवरवेट लेग प्रेस पड़ा भारी: युवक की गई जान ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 : भारत पहुंचा 125वें स्थान पर , यूरोप शीर्ष 10 में हावी रहा हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ...

India Living News

Hot News
You are currently viewing टी-सीरीज कंपनी के प्रमुख भूषण कुमार पर यौन शोषण का मामला दर्ज , 30 साल की महिला ने लगाए संगीन आरोप
case-filed-against-bhushan-kumare-woman-alleges-physical-harassment-on-the-pretext-of-getting-work

टी-सीरीज कंपनी के प्रमुख भूषण कुमार पर यौन शोषण का मामला दर्ज , 30 साल की महिला ने लगाए संगीन आरोप

नई दिल्ली : टी-सीरीज कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार पर यौन शोषण का मामला दर्ज हुआ हैं। मिली जानकारी के अनुसार भूषण कुमार पर आरोप है कि उन्होंने काम दिलाने के नाम 30 साल की महिला का शोषण किया। मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में ये मामला दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने आरोप लगाया है कि तीन अलग-अलग जगहों पर उसके साथ अत्याचार किया गया है। पीड़िता ने यह भी कहा कि अब तक इसलिए चुप थी क्योंकि भूषण कुमार ने उसकी तस्वीरों और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी। बता दें कि भूषण न सिर्फ टी-सीरीज के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं बल्कि वह कई बड़ी फिल्मों का प्रोडक्शन का काम भी संभालते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि, भूषण कुमार ने अपनी ही कंपनी के कुछ प्रोजेक्ट्स में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला का कथित तौर शोषण किया। महिला का कहना है कि उसके साथ धोखा हुआ है और इसलिए उसने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने भूषण कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (यौन दुराचार), 420 (धोखाधड़ी), 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया हैं।

 

 

source link


Leave a Reply