Latest news
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग 15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ... पंजाब : IT सेक्टर कर्मचारी के घर ED की छापेमारी , 9वीं मंजिल से फेंका कैश से भरा बैग पंजाब में ब्लास्ट मामले पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा - इसमें ISI का हाथ होने का शक

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के 7 बड़े प्राइवेट अस्पतालों को ऑक्सीजन प्लांट नहीं लगाने पर प्रशासन ने भेजा शो कॉज नोटिस
Jalandhar administration's strictness on selling drugs to minors, orders not to sell liquor to those below 25 years of age

जालंधर के 7 बड़े प्राइवेट अस्पतालों को ऑक्सीजन प्लांट नहीं लगाने पर प्रशासन ने भेजा शो कॉज नोटिस

जालंधर : कोरोना महामारी की तीसरी लहर के खतरे के बीच ऑक्सीजन प्लांट लगाने में लापरवाही करने वाले 7 प्राइवेट अस्पतालों को प्रशासन ने शो कॉज नोटिस जारी कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार इनमें शरणजीत, किडनी, सिक्का, ऑक्सफोर्ड, घई, न्यूरोनोवा और केयरमैक्स अस्पताल शामिल है। प्रशासन ने इन्हें पीएसए आधारित ऑक्सीजन प्लांट लगाने के निर्देश दिए थे लेकिन उन्होंने इसे नहीं माना। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान इनके अस्पतालों में 50 से ज्यादा ऑक्सीजन सिलेंडर रोजाना की खपत थी और उन्हें अगस्त 2021 तक ऑक्सीजन प्लांट लगाने को कहा गया था।

डीसी घनश्याम थोरी ने कहा कि कोरोना की अगली लहर को देखते हुए अपनी ऑक्सीजन जरूरत को पूरी करने के लिए प्लांट लगाने के लिए इन अस्पतालों की तरफ से कोई कोशिश नहीं की गई। इसलिए अगर यह प्रशासन की गाइडलाइन को नहीं मानेंगे तो सेहत विभाग को इनके कोविड केयर फैसेलिटीज का लाइसेंस भी कैंसिल करने के लिए लिखा जाएगा। इसके अलावा अगर उनके अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत होती है तो इसके लिए भी उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया जाएगा। अपने लिए ऑक्सीजन का स्टॉक अरेंज करने के लिए वह खुद जिम्मेदार होंगे।

 

 

source link


Leave a Reply