जालंधर : दिवाली से पहले एलपीजी गैस कंपनीयों ने एक बार फिर से गैस के दामों में जबरदस्त इजाफा किया है। 1 नबंवर से एलपीजी के कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 266 रुपए की भारी बड़ोतरी की गई है। वहीँ राहत की बात यह है कि यह दाम अभी केवल कमर्शियल सिलेंडर पर ही बढाए गए हैं। वहीँ अब दाम बढ़ने के बाद जालंधर में अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2068 हो गई है इससे पूर्व यह सिलेंडर 1802 रुपये का था।। हालाँकि राहत की बात है कि अभी घरेलु गैस की कीमत 930 रुपए ही रहेगी।
वहीं इसके अलावा आज पैट्रोल के दामों में भी फिर से 35 पैसे प्रति लिटर की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद अब पंजाब में पैट्रोल के दाम 110 रुपये के पार हो चुके हैं। जबकि राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 109.69 पर पहुंच गया है। वहीँ मुंबई समेत अन्य महानगरों में डीजल भी 100 रुपये प्रति लीटर के पार जा चुका है