Latest news
श्रद्धांजलि सभा में आत्मा की अमरता का संदेश, स्वर्गीय श्रीमती आशा धीर को भावभीनी श्रद्धांजलि GYM में ओवरवेट लेग प्रेस पड़ा भारी: युवक की गई जान ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 : भारत पहुंचा 125वें स्थान पर , यूरोप शीर्ष 10 में हावी रहा हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में बिजली संकट के कारण अब तीन दिन बंद रहेगी इंडस्ट्री
Industry will be closed for three days now due to power crisis in Punjab

पंजाब में बिजली संकट के कारण अब तीन दिन बंद रहेगी इंडस्ट्री

जालंधर : पंजाब में बिजली संकट बरकरार है। पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पावरकाम) ने लार्ज स्केल इंडस्ट्री में काम बंद रखने का एक दिन (आफ-डे) और बढ़ा दिया है। अब इंडस्ट्री शनिवार के बजाय रविवार सुबह आठ बजे से काम शुरू कर पाएगी। पावरकाम के नार्थ जोन में इंडस्ट्री को पहले दो दिन के लिए वीरवार से शनिवार तक काम बंद रखने को कहा गया था, लेकिन नए आदेशों में अब उन्हें 48 के बजाय 72 घंटे काम बंद रखना होगा।

पावरकाम से मिली जानकारी के अनुसार कैटेगरी-दो व तीन का वीरवार को शुरू किया गया आफ-डे रविवार सुबह आठ बजे तक चलेगा। दूसरी तरफ कैटेगरी-एक की लार्ज स्केल (एलएस) सप्लाई इंडस्ट्री पर भी शुक्रवार को आफ-डे लागू कर दिया गया है, जो सोमवार सुबह तक जारी रहेगा। कैटेगरी-एक में वह इंडस्ट्री शामिल रहती है, जो घरेलू फीडर से सप्लाई लेती है। इस कदम से इंडस्ट्री में उत्पादन खासा प्रभावित होगा।

 

 

source link


Leave a Reply