धूरी : बड़ी खबर है कि CM भगवंत मान ने पंजाब में 2 टोल प्लाजा को बंद करने का किया ऐलान किया है। बता दे CM भगवंत मान आज धूरी पहुंचे । वहीँ उन्होंने लोगो को बड़ी राहत देते हुए ऐलान किया कि यहां के 2 टोल प्लाजा बंद करवा जाएंगे।
मिली जानकारी के अनुसार टोल प्लाजा की मियाद पूरी होने के चलते इन्हें बंद करवाया जा रहा हैं। हालाँकि दूसरी ओर कंपनी सरकार से और समय मांग रही है। CM मान ने कहा कि वह लोगों के जेबों पर डाका नहीं मारने देंगे। इसलिए टोल प्लाजा को और अधिक समय नहीं दिया जाएगा। वहीं टोल प्लाजा वालों ने किसान आंदोलन और कोरोना के कारण हुए नुक्सान का हवाला दिया था।
मान ने कहा कि संगरूर से लुधियाना तक दो टोल प्लाजा रात 12 बजे के बाद बंद हो जाएंगे। इनमें लड्डा टोल प्लाजा और गांव लहरा का टोल प्लाजा बंद करवाया जाएगा। टोल प्लाजा की मियाद 7 वर्ष थी जिसके चलते एग्रीमेंट के हिसाब से इसे बंद करवाया गया है। वहीँ भगवंत मान ने पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि पहले जो कंपनियां आती थीं वो सरकार से नहीं बल्कि परिवार से एग्रीमेंट करती थी।