Latest news
श्रद्धांजलि सभा में आत्मा की अमरता का संदेश, स्वर्गीय श्रीमती आशा धीर को भावभीनी श्रद्धांजलि GYM में ओवरवेट लेग प्रेस पड़ा भारी: युवक की गई जान ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 : भारत पहुंचा 125वें स्थान पर , यूरोप शीर्ष 10 में हावी रहा हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पाकिस्‍तान बढ़ा रहा परमाणु हथियारों का जखीरा, विशेषज्ञों ने किया आगाह
experts-believes-that-pakistan-nuclear-stockpile-growing-steadily

पाकिस्‍तान बढ़ा रहा परमाणु हथियारों का जखीरा, विशेषज्ञों ने किया आगाह

इस्‍लामाबाद : पाकिस्‍तान के खतरनाक मंसूबे एक बार फि‍र सामने आए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पाकिस्‍तान एक मजबूत परमाणु क्षमता विकसित कर रहा है। इससे वह एक भीषण परमाणु युद्ध लड सकता है। हालांकि वह आंतरिक सुरक्षा की गंभीर चुनौतियों से भी जूझ रहा है जिनसे उसके परमाणु शस्त्रागार को खतरा हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है हथियारों की होड़ को रोकने के लिए उपमहाद्वीप में एक हथियार-नियंत्रण समझौते की जरूरत है।

एक लेख में रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञ काइल मिज़ोकामी (Kyle Mizokami) ने कहा है कि पाकिस्‍तान स्पष्ट रूप से एक मजबूत परमाणु क्षमता विकसित कर रहा है जो न केवल परमाणु युद्ध को रोक सकता है वरना लड़ सकता है। दशकों से परमाणु शक्ति संपन्न पाकिस्तान अब अपने परमाणु हथियारों के जखीरे को लगातार बढ़ा रहा है ताकि विनाशकारी हमलों में समर्थ हो सके। सन 1998 में उसके पास पांच से 25 परमाणु हथियार होने का अनुमान था। काइल मिज़ोकामी लिखते हैं कि मौजूदा वक्‍त में पाकिस्तान के पास 110 से 130 परमाणु बमों के होने का अनुमान है।

 

 

source link


Leave a Reply