Latest news
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग 15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ... पंजाब : IT सेक्टर कर्मचारी के घर ED की छापेमारी , 9वीं मंजिल से फेंका कैश से भरा बैग पंजाब में ब्लास्ट मामले पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा - इसमें ISI का हाथ होने का शक

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : भारत में नहीं होगा टी-20 विश्व कप, यूएई स्थानांतरित
Big news: T20 World Cup will not be held in India, UAE will be shifted

बड़ी खबर : भारत में नहीं होगा टी-20 विश्व कप, यूएई स्थानांतरित

नई दिल्ली : आगामी टी-20 विश्व कप का आयोजन भारत में नहीं किया जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिन जय शाह ने कहा कि हम 2021 भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप को संयुक्त अरब अमीरात स्थानांतरित कर रहे हैं। इस मामले में आज बीसीसीई की तरफ से आईसीसी को जानकारी दी जाएगी। बीसीसीआई सचिव के मुताबिक, यूएई में होने वाली टी-20 विश्व कप का शेड्यूल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद तय करेगी। 

टी-20 विश्व कप 2021 का आयोजन भारत में प्रस्तावित था। लेकिन कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को देखते हुए बीसीसीआई ने इसे संयुक्त अरब अमीरात स्थानांतरित करने का फैसला लिया। इससे पहले कोरोना की वजह से 2020 में ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को रद्द कर दिया गया था। 

टी-20 विश्व कप भारत से संयुक्त अरब अमीरात के स्थानांतरण पर वाइस प्रेसीडेंट राजीव शुक्ला ने कहा, जहां तक विश्व कप का संबंध है, आज डेडलाइन थी और बीसीसीआई को अपने निर्णय के बारे में आईसीसी को अवगत कराना था। आज बीसीसीआई अधिकारियों ने कॉन्फ्रेंस के जरिए बात की, इस दौरान हमने कोरोना की स्थिति का भी जायजा लिया। राजीव शुक्ला ने आगे कहा, कोई नहीं जानता कि 2-3 महीने बाद क्या होने वाला है, सभी बातों को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया गया है कि बीसीसीआई आईसीसी को इसे यूएई में स्थानांतरित करने की सूचना देगा क्योंकि भारत के बाद यही सबसे आदर्श जगह है।

 

 

source link


Leave a Reply