Latest news
फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग

India Living News

Hot News
You are currently viewing भाखड़ा नहर में फेंकी गई रेमेडिसिवर दवा का मामला पंजाब पुलिस ने सुलझाया , छह आरोपी गिरफ्तार
punjab-roopnagar-police-arrests-six-persons-in-bhakhra-canal-remdesivir-case

भाखड़ा नहर में फेंकी गई रेमेडिसिवर दवा का मामला पंजाब पुलिस ने सुलझाया , छह आरोपी गिरफ्तार

रूपनगर : रूपनगर पुलिस ने जाली रेमेडिसिवर दवा भाखड़ा नहर में फेंकने वाले गिरोह को काबू कर लिया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना उतर प्रदेश के मुज्जफरनगर के गांव खुड्डा के मुहम्मद शाहवर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस द्वारा गठित की गई एसआइटी ने आरोपितों से दो करोड़ रुपये की नकदी, चार कारें और दो लैपटाप बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि गिरोह ने दस हजार के करीब वायल तैयार की थी और उनका लक्ष्य कोरोना महामारी की दूसरी लहर में मोटी कमाई करने का था।

आरोपितों में मुहम्मद शाहवर के साथी उत्तर प्रदेश के बागपत के अरशद खान, सहारनपुर (उतर प्रदेश) के मुहम्मद अरशद, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के प्रदीप सरोहा और बहलोलपुर (मोहाली) के शाह नजर और शाह आलम शामिल हैं।पांच हफ्ते की गहन पड़ताल के बाद पुलिस ने मामले से पर्दा उठाया है। रूपनगर में भाखड़ा नहर में तीन हजार के आसपास रेमडिसिवर दवा के लेबल वाली वायल, सेफोपेराजोन के लेवल वाली वायल बहा दी गईं थी। गांववासियों की सूचना पर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग रूपनगर की टीम ने पानी में से इन वायल को बरामद किया था। तब रेमेडिसिवर की वायल पर लगे लेवल में पाई गई त्रुटियों के आधार पर इसे जाली बताया जा रहा था।

रूपनगर के एसएसपी डा.अखिल चौधरी ने बताया कि बरामद दवाइयों के सैंपल फारेंसिंक जांच के लिए सीडीएससीओ कोलकाता को भेजे गए हैं। इससे ये पता लगाया जा सकेगा कि इन जाली दवाइयों में कौन से रसायन का इस्तेमाल किया गया था।

 

 

source link


Leave a Reply