Latest news
महंगाई का बड़ा झटका ! कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रूपए महंगा हुआ गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की गोलियां मारकर हत्या जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में UP नंबर की 52 सीटर बस में बिठा रखी थी 80 सवारियां, ड्राइवर और कंडक्टर अरेस्ट
In Jalandhar, a 52 seater bus of UP number was seated in 80 passengers, driver and conductor arrested

जालंधर में UP नंबर की 52 सीटर बस में बिठा रखी थी 80 सवारियां, ड्राइवर और कंडक्टर अरेस्ट

जालंधर : जालंधर में कोरोना नियमों की अनदेखी कर उत्तर प्रदेश (UP) नंबर की बस में 80 सवारियां बिठा रखी थी। पंजाब सरकार के आदेश के मुताबिक 52 सीट की बस में सिर्फ 50% यानी 26 ही सवारी बिठा सकते थे। पुलिस को बस दिखी तो उन्होंने बड़िंग मोड़ पर बस को काबू कर लिया। जिसके बाद चेकिंग में कोरोना नियम का उल्लंघन देख पुलिस ने बस के ड्राइवर व कंडक्टर को अरेस्ट कर लिया।

पुलिस की टीम GT रोड पर बड़िंग मोड़ में मौजूद थी। तब रामा मंडी की तरफ से प्राइवेट बस UP31T9217 आती दिखाई दी। उसकी छत पर काफी सामान लदा हुआ था। जिसे देख पुलिस को शक हुआ और बस रुकवाकर अंदर देखा गया तो बड़ी संख्या में सवारियां बिठाई गई थी।

इसके बाद पुलिस ने बस में बैठी सभी सवारियों को नीचे उतारा और उनकी गिनती की। जिसमें पता चला की पुरुष, महिला व बच्चों को मिलाकर उसमें 80 सवारियां ठूंसी गई थी। बस की क्षमता सिर्फ 52 सीटों की थी। पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर ड्राइवर गुरजीत सिंह निवासी भरतिया फार्म, लखीमपुर व गुरमिंदर सिंह निवासी शेरपुर थाना पूरनपुर जिला पीलीभीत UP को अरेस्ट कर लिया।

 

 

source link


Leave a Reply