Latest news
PM मोदी के आगमन को लेकर हाई अलर्ट पर जालंधर, DGP ने कैंट स्टेशन पर लिया सुरक्षा का जायजा जालंधर में VVIP दौरे के मद्देनजर पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन रूट प्लान किया जारी जालंधर: फ्लाईओवर पर कार और ऑटो की टक्कर में नगर निगम की महिलाएं घायल पंजाब में हथियार तस्करी का अनोखा तरीका : तस्कर डिलीवरी बॉय बन पहुंचा रहे हथियार जालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले जगह -जगह कड़ी सुरक्षा किसान यूनियन के संगठनों द्वारा आज पंजाब में सभी Toll Plaza फ्री करवाए गए जालंधर में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की बैठक में पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत ध... जालंधर में दिनदहाड़े लूट की वारदात : बाबा बनकर आए बदमाशों ने महिला के गहने लूटे वियतनाम में बड़ा हादसा : पर्यटकों से भरी नाव पलटी Google की नई पॉलिसी से प्राइवेसी पर चिंता बढ़ी ? AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल हो सकता है आपका डेटा

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में एक वर्ष में 22.79 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, 22.75 रुपए प्रति लीटर डीजल के भी दाम बढ़े
Big news: Now you will not get petrol and diesel after 5 pm in Punjab, read all the information

जालंधर में एक वर्ष में 22.79 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, 22.75 रुपए प्रति लीटर डीजल के भी दाम बढ़े

जालंधर : लॉकडाउन की अवधि के दौरान जहां लोगों का कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है, वहीं पेट्रोल-डीजल के दाम में हुई बेतहाशा वृद्धि ने भी लोगों की परेशानी को बढ़ाया है। महानगर जालंधर में बीते एक वर्ष की अवधि के दौरान पेट्रोल 22:79 रुपए प्रति लीटर और डीजल 22.75 रुपए प्रति लीटर की दर पर महंगा हुआ है। पेट्रोल डीजल के दाम में हुई वृद्धि से जहां उपभोक्ता परेशान हैं। वहीं पेट्रोलियम डीलर भी भारी असंतोष जाहिर कर रहे हैं। पेट्रोलियम डीलर्स का तर्क है कि तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर अपना मुनाफा तो बढ़ा रही हैं लेकिन बीते 4 वर्ष से लंबित डीलर मार्जिन बढ़ाने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन, पंजाब (पीपीडीएपी) की जालंधर इकाई के अध्यक्ष सुखमोहन सिंह सहगल ने कहा कि बीते वर्ष 24 मई 2020 को जालंधर में पेट्रोल के दाम 71.69 रुपए प्रति लीटर थे जो कि 24 मई 2021 को 94.98 रुपए प्रति लीटर हैं। एक साल में प्रति लीटर कीमत में 22.79 रुपए की वृद्धि देखी जा सकती है। इसी तरह से 24 मई 2020 को जालंधर में डीजल का मूल्य 63.39 रुपए प्रति लीटर था ,जो 24 मई 2021 को 86.14 रुपए प्रति लीटर है। डीजल मूल्य में भी 22.75 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि बीते एक वर्ष की अवधि के दौरान पेट्रोलियम डीलर्स के खर्चे में कोई कमी नहीं आई है। बिक्री जरूर कम हुई है। बावजूद उसके उन्हें मुलाजिमों का वेतन देना पड़ रहा है। बिजली के बिल अदा करने पड़ रहे हैं और मेंटेनेंस करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम व्यवसाय को बचाने के लिए डीलर मार्जिन बढ़ाया जाना अति जरूरी है।

 

 

source link


Leave a Reply