Latest news
जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया

India Living News

Hot News
You are currently viewing स्पैशल आपरेशन यूनिट की टीम ने 1170 अल्प्राजोलम गोलियां सहित व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Special operation unit team arrested 1170 alprazolam pills with person

स्पैशल आपरेशन यूनिट की टीम ने 1170 अल्प्राजोलम गोलियां सहित व्यक्ति को किया गिरफ्तार

जालंधर : पुलिस कमिश्नर जालंधर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के दिशा निर्देशों अनुसार नशे के खिलाफ चलाई जा ही मुहिम के तहत स्पैशल आपरेशन यूनिट (एसओयू) जालंधर की टीम ने 1170 अल्प्राजोलम गोलियां सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अमरीक सिंह उर्फ विक्की पुत्र गुरदीप सिंह वासी ईस्ट एनक्लेव काला संघिया रोड के तौर पर हुई है।

इस बारे में जानकारी देते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन गुरमीत सिंह ने बताया पुलिस पार्टी को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी काला संघा नहर के पुल के पास किसी को समान देने के लिए खड़ा है। जिस पर कारवाई करते हुए स्पैशल आपरेशन यूनिट (एसओयू) की टीम ने उक्त आरोपी को 1170 अल्प्राजोलम गोलियां सहित काबू कर लिया।

पकड़े गए आरोपी की उम्र 30 साल के करीब है वो पेशे से ड्राइवर है और वो जीरकपुर से यू पी के साथ लगते नेपाल बॉर्डर तक सवारियां ले कर जाता है औऱ वही से नशीली गोलियां लाकर पंजाब मे बेचता है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ बनती कारवाई की जा रही है औऱ इसके सभी लिंक्स को ट्रेस किया जा रहा है, जहाँ पर यह नशीली गोलियां बेचता है।

 


Leave a Reply