Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर प्रशासन ने सिविल अस्पताल में आक्सीजन प्लांट को चलाने और संभाल के लिए पक्के तौर पर स्टाफ किया तैनात
The Jalandhar administration has firmly deployed staff to run and maintain the oxygen plant in the civil hospital.

जालंधर प्रशासन ने सिविल अस्पताल में आक्सीजन प्लांट को चलाने और संभाल के लिए पक्के तौर पर स्टाफ किया तैनात

जालंधर :सिविल अस्पताल में आक्सीजन प्लांट ने काम करना शुरू कर दिया गया है और ज़िला प्रशासन की तरफ से प्लांट को चलाने और देख -रेख करने के लिए पक्के तौर पर स्टाफ तैनात कर दिया गया है। सहायक कमिश्नर श्री हरदीप सिंह ने आज इस प्लांट का जायज़ा लिया गया, जिसके द्वारा मरीज़ों को आक्सीजन की स्पलाई की जा रही है. इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर जालंधर श्री घनश्याम थोरी ने बताया कि शहीद बाबू लाभ सिंह सिविल अस्पताल राज्य का पहला ऐसा अस्पताल बन गया ,जिसके पास अपनी आक्सीजन तैयार करने वाले प्लांट के इलावा गंभीर कोविड के मरीज़ों को मानक इलाज उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में सुधार किया गया है।

श्री थोरी ने बताया कि यह कोविड महामारी से कीमती जानें बचाने में अहम भूमिका निभाएगा और स्तर -2 के मरीजों के लिए कोविड महामारी का प्रभावशाली ढंग के साथ मुकाबला करने में मददगार साबित होगा। उन्होनें बताया कि सिविल अस्पताल में सभी 340 बैंडों पर आक्सीजन स्पलाई लाईन पहले ही लगाई जा चुकी है और भविष्य में इस जीवन रक्षक गैस की किसी तरह की कमी नहीं आयेगी।

श्री थोरी ने ज़िला निवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोविड के लक्षणों को हलके में न लिया जाये और तुरंत कोविड टैस्ट करवाने के इलावा नज़दीक की स्वास्थ्य संस्था से संबंध कायम किया जाये, जिससे इस वायरस को फैलने से रोका जा सके।

 


Leave a Reply