Latest news
खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में सस्ती हुई बिजली, सरकार ने दी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
There will be no extra burden on your pocket regarding electricity bill in Punjab, no increase in the old tariff plan

पंजाब में सस्ती हुई बिजली, सरकार ने दी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

चंडीगढ़ : चुनावी वर्ष में पंजाब सरकार ने आम बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। पंजाब राज्य बिजली रेगुलेटरी कमीशन ने घरेलू बिजली उपभोकात्ओं के लिए दरों में 50 पैसे से 1 रुपये प्रति यनिट तक की कटौती की है। 100 यूनिट तक बिजली दर पर एक रुपये की कटौती, जबकि 300 यूनिट तक 50 पैसे प्रति यूनिट की कटौती होगी।

पंजाब राज्य बिजली नियामक बोर्ड के चेयरमैन चेयरमैन विश्वजीत खन्ना ने नए टैरिफ की घोषणा की। नए टैरिफ के अनुसार 2 किलोवाट तक के लोड तक 0 से 100 यूनिट तक 1 रुपये और 101 से 300 यूनिट तक 50 पैसे की कटौती की गई है। इसी प्रकार 2 किलोवाट से 7 किलोवाट तक के मीटर पर 100 यूनिट तक 75 पैसे और 101 से 300 यूनिट तक 50 पैसे की कटौती की गई है।

एक अनुमान के तहत बिजली बिल के एक सर्कल पर 682 रुपये की राहत उपभोक्ताओं को मिलेगी। अहम बात यह है कि आम तौर पर नया टैरिफ 1 अप्रैल से लागू किया जाता है, लेकिन इस बार यह टैरिफ 1 जून से लागू किया जाएगा, जो कि 31 मार्च 2022 तक लागू रहेगा। चुनावी वर्ष में सबसे ज्यादा राहत घरेलू उपभोक्ताओं को दी गई है।

 

 

source link


Leave a Reply