Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing उद्घाटन को लेकर विधायक सिमरजीत सिंह बैंस व अकाली नेता गुरप्रीत गोशा में तकरार, दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई
Dispute in MLA Simarjit Singh Bains and Akali leader Gurpreet Gosha over inauguration, fierce scuffle on both sides

उद्घाटन को लेकर विधायक सिमरजीत सिंह बैंस व अकाली नेता गुरप्रीत गोशा में तकरार, दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई

लुधियाना : पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले ही विकास कार्याें का क्रेडिट लेने की हाेड़ मच गई है। रविवार काे कोट मंगल सिंह में सड़क निर्माण के उद्घाटन को लेकर ( LIP ) विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और अकाली नेता गुरप्रीत गोशा आमने सामने हुए। तनाव इतना बढ़ गया कि दोनों के समर्थक एक दूसरे को गाली-गलौज करने लगे। देखते-देखते दोनों पक्षों में जमकर धक्का-मुक्की और हाथापाई भी हुई। घटना के बाद कोट मंगल सिंह में तनाव का माहाैल है।

कोट मंगल सिंह में 1.73 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का उद्घाटन करने सिमरजीत सिंह बैंस पहुंचे तो पूर्व मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया के बेटे अमन ने इसका विरोध किया। अमन का आरोप है कि सड़क का काम उनके पिता ने मेयर रहते हुए किया था और विधायक झूठ बोल रहे हैं। उसके बाद अकाली नेता गुरप्रीत गोशा मौके पर पहुंचे। जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। देखते देखते धक्कामुक्की भी शुरू हो गई।

अकाली नेताओं ने बैंस के खिलाफ नारेबाजी शुरू की। वहीं बैंस का कहना है इलाके का पार्षद लिप का और विधायक लिप का तो अकाली कहां से बीच में आ गए।

 

 

source link


Leave a Reply