Latest news
जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया

India Living News

Hot News
You are currently viewing तालाब में डूबने से पांच बच्चों सहित छह की मौत, CM ने किया मदद का एलान
Six including five children died due to drowning in the pond, CM announces help

तालाब में डूबने से पांच बच्चों सहित छह की मौत, CM ने किया मदद का एलान

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना से बुरी खबर मिली है। यहाँ गांव मानगढ़ में 5 बच्चों की गांव के छप्पड़ (तालाब) में डूबने से मौत हो गई। एक व्यक्ति डूब रहे बच्चों को बचाने के लिए छप्पड़ में उतरा, मगर वह भी पानी में डूब गया और उसकी भी मौत हो गई। पांचों बच्चों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं। इस बीच सीएम ने इस घटना पर गहरा शोक जताते हुए मृतक बच्चों के परिवारों को 50-50 हजार रुपये की मदद का एलान किया है।

मरने वाले बच्चों में 4 सगे भाई बहन थे। इनमें मोनू (6), लक्ष्मी (11), आरती (3) तथा प्रिया (8) शामिल हैं। यह मूलरूप से लखनऊ के गांव रेहटां के रहने वाले थे। इनके साथ डूबने वाला पांचवां बच्चा कलीम (10) था। कलीम उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के गांव शंडीला के काशी राम कालोनी का रहने वाला था। उन्हें बचाने के चक्कर मे डूबकर मरने वाला युवक राहुल (22) था। सूचना मिलने पर पहुंची थाना कूमकलां पुलिस ने शवों को कब्जे मैं लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उन्हें पोस्टमार्डम के लिए अस्पताल स्थित शव गृह में रखवा दिया गया है। हादसे में एक साथ छह मौतों से पूरा इलाका सहम गया है।

 

 

source link


Leave a Reply