Latest news
पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब की भगवंत मान मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक में बड़ा एलान , 25 हजार पदों पर भर्ती को हरी झंडी
Big announcement in the first meeting of Bhagwant Mann cabinet of Punjab, green signal for recruitment of 25 thousand posts

पंजाब की भगवंत मान मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक में बड़ा एलान , 25 हजार पदों पर भर्ती को हरी झंडी

चंडीगढ़ : पंजाब में नई बनी भगवंत मान सरकार के मंत्रिमंडल की आज पहली बैठक हुई। वहीँ बैठक में कई अहम फैसलों पर चर्चा हुई है। बता दे कि मंत्रिमंडल ने 25 हजार पदों पर तत्काल भर्ती को मंजूरी दे दी है। वहीँ अब बोर्ड, कारपोरेशन और सरकारी दफ्तरों में खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। इसके अलावा पुलिस विभाग में 10 हजार भर्तियां होंगी। प्राप्त जानकारी अनुसार मंत्रिमंडल ने तीन महीने का वोट आन अकाउंट लेने का फैसला किया है। वहीँ बजट जून महीने में पेश किया जाएगा। इसके अलावा कैबिनेट ने सप्लीमेंट्री ग्रांट्स को भी मंजूरी दे दी है।

कैबिनेट बैठक के बाद एक वीडियो जारी कर भगवंत मान ने कहा कि पंजाब कैबिनेट की पहली बैठक में उन्होंने 25 हजार युवाओं को नौकरी देने का फैसला किया है । इसके अलावा उन्होंने कहा कि पंजाब के युवा बेरोजगारी के कारण विदेशों की ओर भाग रहे हैं। हम युवाओं को रोजगार देंगे। वहीँ सीएम भगवंत मान ने कहा कि जितनी भी नौकरियां मिलेंगी डिग्री के मुताबिक ही मिलेंगी। उन्होंने कहा नौकरियों में कोई रिश्वत नहीं चलेगी। एक महीने के भीतर पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

 


Leave a Reply