Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing Lockdown :पंजाब में 5 बजे दुकानें होंगी बंद व 6 बजे से नाईट कर्फ्यू लागू , नई गाइडलाइन जारी, पढ़े जानकारी
Lockdown: shops will be closed at 5 pm in Punjab and night curfew will be implemented from 6 pm, new guideline released, read information

Lockdown :पंजाब में 5 बजे दुकानें होंगी बंद व 6 बजे से नाईट कर्फ्यू लागू , नई गाइडलाइन जारी, पढ़े जानकारी

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में नए प्रतिबंधों की घोषणा की है। राज्य सरकार ने निजी दफ्तरों व सर्विस इंडस्ट्री को वर्क फ्राम होम करने को कहा है। राज्य में दुकानें बंद होने का समय शाम को 5 बजे होगा, जबकि नाईट कर्फ्यू सायं 6 बजे से लागू हो जाएगा। यह आदेश आज से ही प्रभावी होंगे। आदेशों का उल्लंघन करने पर महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई हो सकती है। इस संबंधी बीते कल मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कल मीटिंग में ये फैसले लिए थे जिनका आज गृह विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सरकार ने जिला उपायुक्तों को प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन करवाने के निर्देश दिए हैं।

ये हैं नए निर्देश

पंजाब में मल्टीप्लेक्स, मॉल्स आदि सहित सभी दुकानें शाम पांच बजे बंद हो जाएंगी। होम डिलीवरी की अनुमति रात नौ बजे तक रहेगी। सायं 6 से सुबह 5 बजे तक नाईट कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान गैरजरूरी गतिविधियों की इजाजत नहीं होगी।शनिवार को सुबह 5 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे से सप्ताह के अंत में कर्फ्यू रहेगा। हालांकि सभी आवश्यक गतिविधियों को छूट दी जाएगी। सेवा उद्योग सहित सभी निजी कार्यालयों को वर्क फ्राम होम करने को कहा गया है।

इन पर प्रतिबंध नहीं

दूध, डेयरी उत्पाद, सब्जियां, फल आदि जैसे आवश्यक सामानों की आपूर्ति करने वाली दुकानें तथा केमिस्ट शॉप खुली रहेगी।
निर्माण उद्योग पर भी प्रतिबंध नहीं होगा।
जिन फैक्टरियों में 24 घंटे शिफ्टों में काम होता है वह खुले रहेंगे।
हवाई यातायात, ट्रेनें, बस यातायात प्रभावित नहीं होगा।

इन पर भी प्रतिबंध नहीं

कृषि, खरीद, बागवानी, पशुपालन, पशु चिकित्सा सेवा।
ई-कॉमर्स और सभी वस्तुओं की आवाजाही।
टीकाकरण शिविर तक पहुंचना

 

source link


Leave a Reply