Latest news
AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : अकाली दल को झटका , सिकंदर सिंह मलूका का बेटा और IAS बहू BJP में शामिल
Big news: Shock to Akali Dal, Sikandar Singh Maluka's son and IAS daughter-in-law join BJP

बड़ी खबर : अकाली दल को झटका , सिकंदर सिंह मलूका का बेटा और IAS बहू BJP में शामिल

पंजाब : पंजाब में शिरोमणि अकाली दल को झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री रहे सिकंदर सिंह मलूका की बहू IAS अधिकारी परमपाल कौर और बेटे गुरप्रीत सिंह ने भाजपा जॉइन कर ली। दोनों के भाजपा में जाने को लेकर अफवाहें काफी दिनों से उड़ रही थीं लेकिन आज यह हकीकत में बदल गईं।

परमपाल कौर मलूका पूर्व आईएएस अधिकारी हैं जिन्होंने कुछ दिन पहले अपना इस्तीफा दे दिया था। लेकिन पंजाब सरकार ने अभी तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया है। भाजपा में IAS अधिकारी परमपाल कौर के भाजपा में शामिल होते ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी ट्वीट किया है और तंज कसा है कि IAS अधिकारी के नौकरी छोड़ने के भी कुछ नियम होते हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने ट्वीट में कहा है कि परमपाल कौर IAS अधिकारी का इस्तीफा अभी तक मंजूर नहीं किया गया है। बीबा जी, IAS अधिकारी बनने की जितनी जल्दी थी, लेकिन नौकरी छोड़ने के कोई तौर तरीके होते हैं। कृपा करके इस्तीफा देने के तौर तरीके समझो। नहीं तो सारी जिंदगी की कमाई खतरे में पड़ सकती है।

बताया जा रहा है कि परमपाल कौर मलूका लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब की बठिंडा सीट के लिए प्रबल दावेदारों में से हैं। यह भी पता चला है कि परमपाल कौर के पति गुरप्रीत सिंह मलूका और अकाली नेता के बेटे सिकंदर सिंह मलूका शिअद से काफी नाराज थे क्योंकि शिअद ने उन्हें 2022 के विधानसभा चुनाव में रामपुरा फूल से टिकट नहीं दिया था।

बताया जा रहा है कि पूर्व आईएएस अधिकारी ने पिछले दिनों भाजपा में जॉइन करना था लेकिन उनका त्यागपत्र मंजूर न होने के कारण जॉइनिंग का मामला बीच में अटक गया था। लेकिन अब इस्तीफा मंजूर होते ही वह भगवा रंग में रंग गई हैं।


Leave a Reply