Latest news
अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में पंजाबी सिंगर अफसाना खान से NIA ने की 5 घंटे तक पूछताछ
NIA interrogates Punjabi singer Afsana Khan for 5 hours in Sidhu Musewala murder case

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में पंजाबी सिंगर अफसाना खान से NIA ने की 5 घंटे तक पूछताछ

लुधियाना : खबर है कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में पंजाबी सिंगर अफसाना खान से NIA ने 5 घंटे पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार हाल ही में NIA ने कई गैंगस्टर्स के ठिकाने पर रेड की थी। वहीं से अफसाना खान NIA के रडार पर आई। हालाँकि अभी तक की पुलिस जांच में सामने आया कि मूसेवाला का कत्ल गैंगस्टर्स की आपसी दुश्मनी की वजह से हुआ। ऐसे में बंबीहा गैंग को लेकर अफसाना से पूछताछ हुई।

प्राप्त जानकारी अनुसार सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद इसके मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ ने एक वीडियो जारी की थी। जिसमें लॉरेंस गैंग से जुड़े गुरलाल बराड़ की म्यूजिक कंपनी का जिक्र था। पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई थी कि गोल्डी बराड़ के भाई गुरलाल बराड़ ने अफसाना खान को कोई गीत गाने को कहा था। हालांकि इसके बदले अफसाना खान को पैसे देने से इनकार कर दिया था। अफसाना ने यह बात मूसेवाला को बता दी। वहीं जब अफसाना को गुरलाल बराड़ के गैंगस्टर कनेक्शन का पता चला तो उसने गीत गाने से ही इनकार कर दिया। बता दे कि सिद्धू अफसाना को अपनी बहन मानते थे और उनसे राखी बंधवाते थे।


Leave a Reply