Latest news
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग 15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ... पंजाब : IT सेक्टर कर्मचारी के घर ED की छापेमारी , 9वीं मंजिल से फेंका कैश से भरा बैग पंजाब में ब्लास्ट मामले पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा - इसमें ISI का हाथ होने का शक

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में कोरोना से निपटने के लिए 400 नर्सों व 140 टेक्नीशियनों की तत्काल भर्ती के आदेश
immediate-recruitment-of-400-nurses-and-140-technicians-in-punjab

पंजाब में कोरोना से निपटने के लिए 400 नर्सों व 140 टेक्नीशियनों की तत्काल भर्ती के आदेश

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य क्षमताओं को मजबूत करने को कहा है। सीएम ने राज्य के सरकारी मेडिकल कालेजों में 400 नर्सों और 140 टेक्नीशियनों की तत्काल भर्ती करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य में मेडीकल कालेजों के स्वीकृत व प्रगति अधीन प्रोजेक्टों में तेजी लाने के निर्देश दिए। ताकि मेडिकल के बुनियादी ढांचे के विकास में पंजाब पीछे न रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जल्द ही प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर पंजाब में नागरिकों को कोविड बेड मुहैया करवाने के लिए मिलिटरी अस्पतालों और पीजीआई सेटेलाइट सैंटरों को हिदायतें देने की मांग करेंगे। मेडिकल शिक्षा और रिसर्च विभाग के कामकाज का वर्चुअल तौर पर जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग के फेकल्टी सदस्यों को पुन: मनोनीत करने के लिए समयबद्ध ढंग से नियमों में संशोधन करने की मंजूरी दे दी गई है।

 

source link


Leave a Reply