Latest news
27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन

India Living News

Hot News
You are currently viewing सुखबीर बादल के काफिले पर हमला, गाड़ी तोड़ी व फायरिंग, तरनतारन में भी भिड़ंत
Sukhbir Badal's convoy attacked, smashed and fired, also clashed in Tarn Taran

सुखबीर बादल के काफिले पर हमला, गाड़ी तोड़ी व फायरिंग, तरनतारन में भी भिड़ंत

फाजिल्‍का ( अजय ): शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्‍यक्ष सुखबीर सिंह बादल की गाड़ी पर जलालाबाद में कुछ लोगों ने हमला किया है। अकाली-कांग्रेसी वर्करों में जबरदस्त झड़प और फायरिंग हुई। घटना के बाद तनाव है। हमले में शिअद की एक गाड़ी और कांग्रेस नेताओं के काफिले की दो गाडिय़ों को नुकसान हुआ है।

कई लोगों के घायल होने की सूचना भी है। झड़प नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन के दौरान हुई। इस घटना के कारण नामांकन का कार्य रूक गया था और अब इसे दोबारा शुरू कर दिया गया है। सुखबीर बादल पूरी तरह सुरक्षित हैं और कोर्ट परिसर के अंदर ही मौजूद हैं। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी है।

सुखबीर बादल ने कहा कि हमला कांग्रेसियों ने किया। शिअद के तीन कार्यकर्ता गोली लगने से घायल हुए हैं। बाद में सुखबीर घटना के विरोध में धरना पर बैठ गए। उधर तरनतारन के भिखीविंड में भी स्‍थानीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन के दौरान शिअद व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच टकराव हो गया।

 

source link


Leave a Reply