Latest news
पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत

India Living News

Hot News
You are currently viewing दिल्ली में लगा वीकेंड कर्फ्यू , कई और प्रतिबंध भी लगे, पढ़े पूरी जानकारी
Weekend curfew imposed in Delhi, many more restrictions also, read full information

दिल्ली में लगा वीकेंड कर्फ्यू , कई और प्रतिबंध भी लगे, पढ़े पूरी जानकारी

नई दिल्ली (सनी ): दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को वीकेंड कर्फ्यू लगाने का एलान किया है। इसके तहत वीकेंड कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे से शुरू होगा और यह सोमवार सुबह 5 बजे खत्म होगा। वीकेंड कर्फ्यू के दौरान काफी सारे प्रतिबंध लागू रहेंगे। उपराज्यपाल अनिल बैजल के बीच हुई अहम बैठक के बाद वीकेंड कर्फ्यू की घोषणा की गई है। सीएम अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को दिल्‍ली में कर्फ्यू रहेगा। फिलहाल 30 अप्रैल तक यह प्रावधान किए गए हैं।

जानें- वीकेंड कर्फ्यू की बड़ी बातें
सप्ताहांत में कर्फ्यू लगाया जा रहा है, जो शनिवार-रविवार को प्रभावी होगा।
सिनेमा हॉल 30 फीसद क्षमता के साथ खुलेंगे।
दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू के दौरान जरूरी सेवाएं बाधित नहीं होंगी।
जरूरी सेवाएं मुक्त रहेंगी, शादियों के लिए ई पास दिए जाएंगे
जिम, स्पा और ऑडिटोरियम बंद रहेंगे।
साप्ताहिक बाजार रोजाना एक ज़ोन में एक ही लगेगा।
रेस्तरां में अब बैठकर खाना नहीं खा सकेंगे। पैक कराकर घर ले जा सकेंगे

इन्हें मिलेगी राहत

वीकेंड कर्फ्यू लगाने के दौरान ट्रेन और हवाई यात्रियों के साथ अन्य राज्यों से आने वाले वाहन चालकों को छूट है। टिकट दिखाकर यात्रा कर सकेंगे।
आइडी कार्ड दिखाने पर प्राइवेट डॉक्टर नर्स पैरामेडिकल स्टाफ को भी छूट मिलेगी
पत्रकार को छूट मिलेगी (प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों)
रात में वैक्सीन लगवाने वालों को छूट रहेगी।
राशन, किराना, फल सब्जी, दूध, दवा से जुड़े दुकानदारों को ई-पास के जरिए ही मूवमेंट की छूट होगी

जिम, स्पा और ऑडिटोरियम रहेंगे बंद

कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की एक बड़ी और अहम वजह भीड़भाड़ है। इसके मद्देनजर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जिम, स्पा और ऑडिटोरियम बंद करने का एलान किया है।

 

source link


Leave a Reply