Latest news
पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing कूड़े के ढेर के पास खड़ी दो कारों में लगी भीषण आग, लोगों में मची अफरा-तफरी, पढ़े खबर
Fierce fire broke out in two cars parked near garbage heap

कूड़े के ढेर के पास खड़ी दो कारों में लगी भीषण आग, लोगों में मची अफरा-तफरी, पढ़े खबर

लुधियाना (सनी ) : लुधियाना में फिरोज गांधी मार्केट में बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे दो कारों में अचानक आग लग जाने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पहले तो लोगों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश की लेकिन जब आग पर काबू नहीं पाया गया तो लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। लोगों ने बताया कि जहां दोनों कार खड़ी थी, वहीं पास में कूड़े का ढेर है और किसी ने कूड़े के ढेर में आग लगा दी। कूड़े के ढेर में आग इतनी तेज लगी कि उसकी लपट में दोनों कार आ गई।

दोनों कार के मालिक मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने की कोशिश की। इस संबंध में फायर ब्रिगेड कर्मी ने बताया कि दोनों कार पूरी तरह जल गई है जबकि उन लोगों ने आग को बुझा दिया है। उन्होंने बताया दोनों गाड़ी जलकर खाक हो गई।

 

source link


Leave a Reply