Latest news
जालंधर कैंट में स्कूल के बाहर दर्दनाक हादसा : आर्मी ट्रक की चपेट में आने से 5वीं की छात्रा की मौत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भाभी चुम्मेवाली और उनके पति के खिलाफ पुलिस ने की FIR दर्ज श्रद्धांजलि सभा में आत्मा की अमरता का संदेश, स्वर्गीय श्रीमती आशा धीर को भावभीनी श्रद्धांजलि GYM में ओवरवेट लेग प्रेस पड़ा भारी: युवक की गई जान ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 : भारत पहुंचा 125वें स्थान पर , यूरोप शीर्ष 10 में हावी रहा हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में नौकरानी ने नकली चाबी बना अलमारी से गहने और नकदी चुराई
Maid in Jalandhar stole jewelry and cash from a cupboard made of fake keys

जालंधर में नौकरानी ने नकली चाबी बना अलमारी से गहने और नकदी चुराई

जालंधर ( संदीप ): जालंधर के थाना रामामंडी इलाके के बुड्ढा जी नगर में नौकरानी ने एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और अलमारी की नकली चाबी बनाकर गहने और कैश पर हाथ साफ कर दिया। घर में चोरी होने का पता चलने पर मकान मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस के पास की। इसके बाद पुलिस ने नौकरानी और उसकी बेटी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उक्त दोनों आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

सूत्रों की जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में बाबा बुड्ढा जी नगर के रहने वाले सुमेर ने बताया कि उनके घर में बीते कुछ महीनों से राज नाम की एक नौकरानी काम कर रही थी। चोरी की वारदात से 15 दिन पहले नौकरानी की बेटी सोनिया भी उनके घर में काम करने आने लगी थी। सुमेर ने बताया कि बीती 17 फरवरी को वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल परिवार गया था। इस दौरान मौका पाकर नौकरानी और उसकी बेटी ने कैश और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

source link


Leave a Reply