Skip to content

27 अगस्त को पंजाब बंद : जाने क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद

27 अगस्त को पंजाब बंद : जाने क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब में बंद को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। पंजाब में 27 अगस्त को कर्मचारियों और पेंशनर्स की ओर से ‘महाबंद’ का ऐलान किया गया है। सांझा कर्मचारी और पेंशनर्स फ्रंट ने इस दिन बड़ी संख्या में कर्मचारियों के सामूहिक छुट्टी पर रहने की घोषणा की है। पटवारी, क्लेरिकल स्टाफ और विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों के भी इस आंदोलन में शामिल होने की बात कही गई है। ऐसे में 27 अगस्त को सरकारी कार्यालयों में आम लोगों से जुड़े कई काम प्रभावित हो सकते हैं।

जानें क्या रहेगा बंद इस हड़ताल के चलते पटवारी, क्लेरिकल स्टाफ और विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों के भी इस आंदोलन में शामिल होंगे। इस दौरान सरकारी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, आंगनबाड़ी सेंटर और बसें बंद रहेंगी। इस अलावा सचिवालय, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग समेत कई सरकारी सेवाएं प्रभावित होंगी। पंजाब भर के सरकारी कर्मचारी सामूहिक छुट्टी लेकर सरकारी काम काज ठप्प करेंगे।

क्या रहेगा खुला प्रधान का कहना है कि बंद के दौरान सभी प्राइवेट स्कूल खुले रहेंगे और इस दौरान प्राइवेट बसें भी चलेंगी। प्रधान का कहना है कि, इस दौरान कर्मचारी किसी भी जिले में जाकर आम जनता को परेशान नहीं करेंगे। वहीं 27 अगस्त को पंजाब किसी भी हाईवे को बंद नहीं किया जाएगा और न ही किसी रोड को बंद किया जाएगा। बंद के दौरान सरकारी कर्मचारी डीसी दफ्तर और अपने दफ्तरों में कामकाज ठप्प करके हड़ताल करेंगे।