Skip to content

पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , CM आवास कूच पर पुलिस ने चलाया वाॅटर कैनन

पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , CM आवास कूच पर पुलिस ने चलाया वाॅटर कैनन
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने आज चंडीगढ़ में एक बड़ा प्रदर्शन किया। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया और अंततः कांग्रेस भवन के पास ही रोक दिया।

यह प्रदर्शन पंजाब सरकार की नीतियों के विरोध में आयोजित किया गया था। कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह से ही चंडीगढ़ में एकत्रित होना शुरू हो गए थे। प्रदर्शनकारियों का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचना था। जैसे ही उन्होंने मुख्यमंत्री आवास की दिशा में मार्च शुरू किया, पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पहले चेतावनी दी। चेतावनी के बावजूद, प्रदर्शनकारी आगे बढ़ते रहे और पुलिस घेरा तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद, पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का उपयोग करना पड़ा।