Skip to content

पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग

पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : बरनाला में पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया है। शनिवार रात नकाबपोश बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई। हमलावरों ने पंजाबी गायक के घर पर कई राउंड फायर किए। मिली जानकारी के मुताबिक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने कथित तौर पर गोलीबारी की। इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है। घटना के समय गुलाब सिद्धू घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे। इस घटना के बाद परिवार सहमा हुआ है। यह वारदात बरनाला जिले के फरवाही गांव में हुई है जहां पंजाबी गायक का घर है। बदमाश घर के गेट पर फायरिंग कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।