Skip to content

जालंधर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गोली लगने के बाद किया गिरफ्तार

जालंधर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गोली लगने के बाद किया गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : जालंधर पुलिस ने शनिवार सुबह मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को टांग में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को एक वारदात में शिनाख्त और पूछताछ के बाद हथियार की रिकवरी के लिए जमशेरपुर स्थित डेयरी कॉम्प्लेक्स के पास लाया गया था। इसी दौरान उसने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई।

मुठभेड़ में कुल तीन राउंड फायरिंग हुई। आरोपी की पहचान सुखजिंदर सिंह उर्फ प्रिंस निवासी तरनतारन के रूप में बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, वह गैंगस्टर डोनी बल गैंग का सदस्य है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। उसे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया था।