Latest news
पंजाब में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, 1.63 करोड़ के गबन केस में लेडी SDM गिरफ्तार 24 घंटे मिलेगी मुफ्त बिजली ! घर की छत पर लगा लें ये छोटी सी चीज विंड टरबाइन? Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल -डीज़ल के दाम में तीन रुपये की बढ़ोतरी से आम जनता को महंगाई का झटक... रूपाशी कौड़ा ने 12th CBSE बोर्ड के रिजल्ट में 94% अंक हासिल कर अपने माता पिता का नाम रोशन किया जालंधर में बालाजी की चौकी को लेकर माहौल गर्माया , लोगों ने रोड जाम कर लगाया धरना ,आज पहुंच रहे हैं क... MLA रमन अरोड़ा ने सिक्योरिटी वापिस देने की घोषणा , फेसबुक पर पोस्ट के बाद बढ़ी सियासी हलचल ਦਿ ਵਰਕਿੰਗ ਰਿਪੋਰਟਜ਼ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਪੰਜਾਬ ਇੰਡੀਆ ਵਲੋਂ ਜਿਲ੍ਹਾ ਜਲੰਧਰ ਬਾਡੀ ਦੀ ਨਵੀਂ ਚੋਣ ਕੀਤੀ ਗਈ अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर रॉन सिंह का अचानक निधन, प्रशंसकों को गहरा सदमा PSEB 12वीं का परिणाम घोषित , 91.46 प्रतिशत छात्र हुए पास, मानसा की सुपनीत काैर बनीं टाॅपर CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में कोरोना विस्फोट , 587 नए पॉजिटिव मरीज, 4 लोगों की मौत
587-positive-patients-found-in-one-day

जालंधर में कोरोना विस्फोट , 587 नए पॉजिटिव मरीज, 4 लोगों की मौत

जालंधर : जिले में शुक्रवार को एक दिन में 587 पॉजिटिव कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें 502 मरीज जिले के रहने वाले हैं। कोरोना महामारी में यह पहली बार है, जब जिले में रहने वाले पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 500 के पार हुआ है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि पहले एक-दो मेंबर ही पॉजिटिव आते थे, लेकिन अब पूरा परिवार की कोरोना की चपेट में आ रहा है। उन लोगों के बाहर घूमने की वजह से संक्रमण फैलने का खतरा काफी बढ़ चुका है। शुक्रवार को कोरोना से 4 लोगों की मौत भी हुई।

जाहिर तौर पर अब जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा चिंताजनक स्तर तक फैल चुका है। जिससे मास्क पहनने, अनावश्यक रूप से बाहर न जाने और सोशल डिस्टेंस रखने के साथ बार-बार हाथ धोने या हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने से ही बचा जा सकता है।

अर्बन एस्टेट में एक ही परिवार के 5 मेंबर पॉजिटिव आए हैं। इसी तरह जेपी नगर, न्यू दशमेश नगर व शाहकोट के गांव सीचेवाल में एक परिवार के 4-4 मेंबर, सेंट्रल टाउन में एक परिवार से 3, मास्टर तारा सिंह नगर, मॉडल टाउन, सुभाष नगर, जसवंत नगर, राजा गार्डन से एक परिवार से 2-2 मेंबर पॉजिटिव आए हैं। हेल्थ एक्सपर्ट इसके पीछे नए यूके स्ट्रेन को वजह बता रहे हैं।

 

source link


Leave a Reply