चंडीगढ़ : पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी ने 36 आईएएस और पीसीएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया। इनमे कई जिलों के डिप्टी कमिश्नर व वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। इसके अलावा रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी आरटीए भी बदले गए। वहीँ माना जा रहा है कि यह बदलाव पंजाब में विकास कार्यों को लेकर किया गया है।


















