Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: जालंधर : पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने जारी किये सख्त आदेश, पढ़े जानकारी
  2. Story 2: दूध हुआ महंगा : अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, जाने नई कीमते
  3. Story 3: संगरूर में पीआरटीसी बस बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई, तीन की मौत
  4. Story 4: जालंधर में टू ब्लेंड कैफे में लाइसेंसी पिस्तौल लेकर बैठे दो युवको पर पुलिस ने की सख्त कार्यवाही
  5. Story 5: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  6. Story 6: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  7. Story 7: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  8. Story 8: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  9. Story 9: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  10. Story 10: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार

जालंधर में टू ब्लेंड कैफे में लाइसेंसी पिस्तौल लेकर बैठे दो युवको पर पुलिस ने की सख्त कार्यवाही

Police have taken strict action against two young men who were sitting at 'To Blend Cafe' in Jalandhar while in possession of a licensed pistol.

जालंधर में  टू ब्लेंड कैफे में लाइसेंसी पिस्तौल लेकर बैठे दो युवको पर पुलिस ने की सख्त कार्यवाही
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : जालंधर में सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर जाने के खिलाफ पुलिस कमिश्नरेट ने सख्ती शुरू कर दी है। 6 नवंबर को जारी आदेशों का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित टू ब्लेंड कैफे में कार्रवाई करते हुए दो युवको को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि कैफे में हथियारों का प्रदर्शन और गन कल्चर को प्रमोट किया जा रहा है। इसके बाद थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों के कब्जे से एक लाइसेंसी .45 बोर पिस्तौल बरामद की। गिरफ्तार युवको की पहचान टू ब्लेंड कैफे के मालिक लवप्रीत सिंह उर्फ लव और शिवा थापर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, शिवा थापर के पास से पिस्तौल बरामद हुई।

इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-7 में इंस्पेक्टर रविंदर कुमार की देखरेख में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों और मैरिज पैलेसों में हथियार लेकर जाने संबंधी आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर हथियारों और गन कल्चर को बढ़ावा देने वालों पर भी पुलिस की नजर है।