ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 12 November 2026

जालंधर सेंट्रल , नार्थ , और कैंट को मिले आप पार्टी के उमीदवार

जालंधर सेंट्रल , नार्थ , और कैंट को मिले आप पार्टी के उमीदवार

जालंधर : आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी चुनावी तैयारियां तेज करते हुए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी इस दूसरी सूची में 31 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इससे पहले आम आदमी पार्टी अपनी पहली सूची में 40 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है.

पार्टी की ओर से जारी दूसरी सूची के अनुसार जालंधर की तीन महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। इसमें जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से नितिन कोहली, जालंधर नॉर्थ से मेयर विनीत धीर तथा जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र से दीपक बाली को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। इन नामों की घोषणा के साथ ही जालंधर की तीनों सीटों पर चुनावी सरगर्मीयां तेज होने की संभावना है.

हालांकि, जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र को लेकर अभी आम आदमी पार्टी ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। इस सीट से उम्मीदवार की घोषणा न होने के कारण राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। खासकर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के समर्थकों की निगाहें पार्टी की अगली सूची पर टिकी हुई हैं। उम्मीदवारों की दूसरी सूची में जालंधर वेस्ट का नाम शामिल न होने से उनके समर्थकों में कुछ निराशा भी देखने को मिल रही है.

अब देखना यह होगा कि आम आदमी पार्टी जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से किस चेहरे पर भरोसा जताती है और इस सीट को लेकर पार्टी का अगला राजनीतिक फैसला क्या रहता है.

फिलहाल जालंधर सेंट्रल, नॉर्थ और कैंट में उम्मीदवारों की घोषणा के बाद जालंधर वेस्ट की सीट राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बनी हुई है.