पंजाब : मानसा के परविंदर सिंह उर्फ झोटा हत्याकांड में परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर इंसाफ मोर्चा के आह्वान पर रविवार को पूरे पंजाब में झाड़ू फूंक प्रदर्शन किए गए। इसी कड़ी में प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां, किसान यूनियन सिद्धूपुर समेत अन्य संगठनों ने झाड़ू जलाकर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष जताया और अपनी मांगें उठाईं।प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं ने कहा कि झोटा के परिवार को इंसाफ दिलाने और पंजाब में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कार्रवाई की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
झोटा हत्याकांड में इंसाफ की मांग को लेकर पंजाब में झाड़ू फूंक प्रदर्शन किये गए
Protests involving the ritualistic 'sweeping and blowing' (jhadu-phoonk) were held in Punjab, demanding justice in the Jhota murder case.