पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप
Latest News Alerts
Choose News Alerts
पंजाब : स्वतंत्रता दिवस से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को बम से उड़ाने की धमकी देकर पंजाब का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। सोमवार सुबह जिला अदालतों, चंडीगढ़ प्रशासन और ई-कोर्ट तंत्र के आधिकारिक ई-मेल पर भेजे गए धमकी भरे संदेश के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गईं।
वहीँ साइबर सेल ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। मिली जानकारी अनुसार धमकी भरे संदेश में प्रतिबंधित आतंकी संगठनों खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा (परमार गुट) का नाम लेते हुए 15 अगस्त से पहले हिंसक वारदातों का दावा किया गया। इसमें लुधियाना जिला अदालत, पंजाब विधानसभा, राजभवन और फिरोजपुर में बड़े हमले की चेतावनी दी गई। साथ ही लोगों से स्वतंत्रता दिवस समारोह और शिक्षण संस्थानों से दूर रहने की बात कहकर दहशत फैलाने का प्रयास किया गया।
ई-मेल मिलने के बाद पटियाला जिला अदालत को खाली कराकर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया।डीएसपी सिटी-1 संजीव सिंगला ने बताया कि पूरे परिसर की गहन जांच की गई लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।