Skip to content

जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत

जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : जालंधर के 66 फीट रोड स्थित जालंधर हाइट्स में बीए फाइनल की 21 वर्षीय छात्रा महकप्रीत कौर की 10वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना शनिवार शाम को सामने आई। परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार के अनुसार, महकप्रीत टहलते हुए बिल्डिंग की बालकनी की ओर गई थी, जहां से वह नीचे गिर गई। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों की जांच जारी है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।.महकप्रीत कौर एपीजे कॉलेज में बीए फाइनल ईयर की छात्रा थी। परिवार के अनुसार वह पढ़ाई में होनहार थी।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया है कि वह परीक्षा में फेल हुई थी या पढ़ाई से जुड़ी किसी परेशानी के कारण यह कदम उठाया गया। परिवार ने बताया कि महकप्रीत डिप्रेशन की दवा ले रही थी। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है। जालंधर हाइट्स चौकी के इंचार्ज जसवीर चंद के अनुसार, छात्रा को गिरने से गंभीर अंदरूनी चोटें आई थीं। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और उसका मोबाइल फोन भी कब्जे में लेकर जांच की, लेकिन मोबाइल में कोई ऐसी जानकारी नहीं मिली जो घटना का कारण स्पष्ट कर सके।

फिलहाल पुलिस ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू की है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।