Skip to content

पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

लुधियाना : कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में लुधियाना के गांव गुड़े की 25 वर्षीय रमनदीप कौर मान की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा 7 अगस्त को अल्बर्टा के सिजार क्षेत्र में हाईवे-41 और हाईवे-13 के चौराहे पर हुआ।

रमनदीप कनाडा के कारागार एवं सुधार सेवा में सुधारक अधिकारी थीं। वह एक महिला कैदी को मिनीवैन से स्थानांतरित कर रही थीं तभी उनकी वैन की सीधी टक्कर एक हिनो बॉक्स ट्रक से हो गई। इस दुर्घटना में रमनदीप कौर, उनके सहकर्मी निकलास सरबन (57) और महिला कैदी किआरा मुसवा (24) की मौके पर मौत हो गई।

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और कारागार एवं सुधार सेवा के आयुक्त तलाल दकालबब ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

रमनदीप की असामयिक मृत्यु की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव गुड़े पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिस बेटी की कामयाबी पर परिवार और गांव को गर्व था, उसकी ऐसी दुखद अंत की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। अब पीड़ित परिवार और पूरा गांव नम आंखों से सरकार से रमनदीप की पार्थिव देह को जल्द से जल्द पंजाब लाने की गुहार लगा रहा है।