Skip to content

जालंधर: फ्लाईओवर पर कार और ऑटो की टक्कर में नगर निगम की महिलाएं घायल

जालंधर: फ्लाईओवर पर कार और ऑटो की टक्कर में नगर निगम की महिलाएं घायल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : जालंधर में खालसा कॉलेज फ्लाईओवर पर कार और ऑटो की टक्कर हो गई। इस घटना में ऑटो पलट गया और ऑटो में सवार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ऑटो में में नगर निगम की सफाई कर्मी घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम के मेयर विनीत धीर, चंदन ग्रेवाल, सहित अन्य नेता घायल महिलाओं का हाल जानने अस्पताल में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घायल महिलाओं को लेकर डॉक्टरों से बातचीत की। वहीं मेयर ने घायल महिलाओं के उपचार का सारा खर्च उठाने का ऐलान किया। मेयर ने कहा कि घायल महिलाओं के उपचार के खर्च की भरपाई नगर निगम करेंगा।

मामले की जानकारी देते हुए मेयर विनीत धीर ने कहा कि नगर निगम की सफाई कर्मी महिलाएं ऑटो में सवार होकर काम पर जा रही थी। इस दौरान फ्लाईओवर पर ऑटो को कार हिट करके चली गई। इस घटना में ऑटो पलट गया और महिलाएं घायल हो गई। घायल महिलाओं को रूबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने पूछताछ में पता चला कि सभी घायलों की हालत स्थिर है, किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। वहीं घायलों के खर्चे की भरपाई को लेकर डॉक्टरों से बात की गई है और उन्हें अवगत करवाया गया है कि घायलों के खर्च की भरपाई नगर निगम करेंगा और घायलों के परिजनों से कोई पैसा ना लेने की अपील की है। घायलों में 9 मुलाजिम शामिल है। वहीं कार चालक को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी है और पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।