Skip to content

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर देख सकते हैं। दिक्कत आने पर छात्र हेल्पलाइन नंबर 9549161161 पर भी काॅल कर सकते हैं।

सरस्वती स्कूल जैतो, फरीदकोट की हरलीन शर्मा ने पूरे पंजाब में टाॅप किया। उन्हें 650 में से 646 नंबर मिले। बोर्ड के चेयरमैन डाॅ. अमरपाल सिंह ने परिणाम घोषित किया। छात्र इसके बाद अपना परिणाम वेबसाइट पर देख सकेंगे।

दूसरे नंबर पर रोपड़ के मणिमहेश शर्मा और तीसरे नंबर पर होशियारपुर की रिया रानी रहीं। दोनों को 645 नंबर मिले। मणिमहेश सरकारी स्कूल चनोली बस्सी रोपड़ के छात्र हैं। वहीं रिया श्री गुरु हरिकृष्ण स्कूल चीफ खालसा दीवान मॉडल टाउन होशियारपुर की छात्रा है।

मेरिट में लड़कियों की संख्या ज्यादा है। 10वीं का ओवरऑल परिणाम 94.52 प्रतिशत रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 95.96 फीसदी रहा वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 93.23 प्रतिशत रहा।