PSEB 12th Result : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। बोर्ड के चेयरमैन ने दोपहर 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट का ऐलान किया है। इस साल कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 2.65 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिनमें से दो लाख 42 हजार 755 विद्यार्थी पास हुए। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम डिजिलॉकर के माध्यम से भी जारी करेगा।
सुपनीत कौर ने प्रदेश में किया टाॅप साइंस स्ट्रीम से मानसा के गुरुकुल अकादमी की सुपनीत कौर ने सूबे में टाॅप किया है। वहीं, ह्यूमेनिटीज ग्रुप से सुहानी चौहान बीसीएम स्कूल लुधियाना दूसरे स्थान पर रहीं। ह्यूमैनिटीज ग्रुप में ही तेजा सिंह स्वतंत्र स्कूल लुधियाना की दिवांशी तीसरे स्थान पर रहीं। मिली जानकारी के अनुसार तीनों टाॅपर छात्राएं खिलाड़ी हैं।
कहां देखें रिजल्ट? रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
वेबसाइट: pseb.ac.in ऐसे चेक करें PSEB 12वीं रिजल्ट 2026 छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते है.
Step 1: सबसे पहले पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं। Step 2: होमपेज पर दिखाई दे रहे “PSEB Class 12th Result 2026†लिंक पर क्लिक करें। Step 3: अब अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। Step 4: इसके बाद “Submit†बटन पर क्लिक करें। Step 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। Step 6: रिजल्ट डाउनलोड करेंछात्रों के लिए जरूरी सलाह रिजल्ट देखने के समय वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से साइट धीमी चल सकती है। ऐसे में छात्र घबराएं नहीं और कुछ देर बाद दोबारा कोशिश करें। साथ ही, रिजल्ट की एक कॉपी अपने पास जरूर सुरक्षित रखें।