Skip to content

अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर रॉन सिंह का अचानक निधन, प्रशंसकों को गहरा सदमा

अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर रॉन सिंह का अचानक निधन, प्रशंसकों को गहरा सदमा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके बॉडी बिल्डर रॉन सिंह का अचानक निधन हो गया है। उनके निधन से पूरे टांडा में शोक की लहर फैल गई । जानकारी के अनुसार, आज दोपहर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में बनाया बड़ा नाम

रॉन सिंह ने बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर खास मुकाम हासिल किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और अनेक खिताब जीतकर अपने क्षेत्र व देश का नाम रोशन किया।

उनकी असमय मृत्यु से खेल जगत और उनके प्रशंसकों को गहरा सदमा पहुंचा है। परिवार के सदस्यों के अनुसार, रॉन सिंह को बचपन से ही बॉडी बिल्डिंग का जुनून था। वर्षों की कड़ी मेहनत और समर्पण के बल पर उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कई मेडल और सम्मान हासिल किए।