Skip to content

Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल -डीज़ल के दाम में तीन रुपये की बढ़ोतरी से आम जनता को महंगाई का झटका

Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल -डीज़ल के दाम में तीन रुपये की बढ़ोतरी से आम जनता को महंगाई का झटका
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब न्यूज़ : देश की जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम तीन-तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं। वैश्विक बाजार में ऊर्जा की कीमतों में बढ़ोतरी का भार अब ग्राहकों के कंधों पर आ गया है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बहुत बड़ा इजाफा कर दिया है।

यह भारी बढ़ोतरी लाखों वाहन चालकों और आम जनता के लिए एक बहुत ही बड़ा झटका है। पंजाब में जानें किस शहर में क्या है आज का दाम

अमृतसर में पेट्रोल की कीमत पहले 98.29 रुपये प्रति लीटर थी, जो अब बढ़कर 101.26 रुपये हो गई है। वहीं डीजल 88.09 रुपये से बढ़कर 91.03 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

लुधियाना में पेट्रोल पहले 98.30 रुपये था, जो अब 101.30 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। यहां डीजल 88.10 रुपये से बढ़कर 91.04 रुपये हो गया है।

पटियाला में पेट्रोल के पुराने दाम 98.01 रुपये प्रति लीटर थे, जबकि नई कीमत 100.98 रुपये हो गई है। डीजल की कीमत भी 87.82 रुपये से बढ़कर 90.76 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।

जालंधर में भी तेल कीमतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां पेट्रोल पहले 99.44 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था, जो अब 100.54 रुपये हो गया है। यानी करीब 3.10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। डीजल की कीमत 87.20 रुपये से बढ़कर 90.30 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।

लोग बोले-घर चलाना हुआ मुश्किल

अमृतसर के पेट्रोल पंपों पर पहुंचे लोगों ने कीमतों में हुई बढ़ोतरी पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि पहले ही महंगाई ने घरेलू बजट बिगाड़ रखा है और अब ईंधन महंगा होने से रोजमर्रा का खर्च चलाना और मुश्किल हो जाएगा।

शहरवासियों ने कहा कि वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही, लेकिन रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों के मुताबिक पेट्रोल और डीजल महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ेगा, जिसका सीधा असर सब्जियों, दूध और अन्य जरूरी सामान की कीमतों पर भी पड़ेगा।

लोगों ने सरकार से मांग की कि ईंधन की कीमतों पर नियंत्रण किया जाए ताकि आम जनता को कुछ राहत मिल सके। कुछ लोगों ने कहा कि यदि यही हालात रहे तो आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ सकती है तथा आम परिवारों के लिए घर का खर्च चलाना बेहद मुश्किल हो जाएगा।