Skip to content

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा शनिवार देर रात को अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने गुरु घर में नतमस्तक होकर सरबत के भले की अरदास की। प्रीति जिंटा को देखने के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह था। प्रीति जिंटा ने इस दौरान इलाही गुरबाणी का कीर्तन श्रवण किया। उन्होंने अपनी टीम किंग्स पंजाब की जीत के लिए अरदास की और कहा कि वाहेगुरु ने उनको बुलाया है और वह दर्शन करने के लिए आई है।

मीडिया से बातचीत करते हुए प्रिटी जिंटा ने कहा कि वाहेगुरु जी का बुलावा आया था, इसलिए वह यहां पहुंचीं। उन्होंने बताया कि 11 तारीख को उनकी क्रिकेट टीम का महत्वपूर्ण मुकाबला है। टीम की जीत और बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्होंने अरदास की है। उन्होंने विश्वास जताया कि वाहेगुरु जी की कृपा से उनकी टीम शानदार प्रदर्शन करेगी।