Skip to content

आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड

आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब से बड़ी खबर है। आम आदमी पार्टी मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED द्वारा रेड हुई है। ईडी द्वारा उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की गई है। लुधियाना में उनके घर पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी के बीच जांच एजेंसी के अधिकारीयों ने दस्तावेजों को खंगाला।

सूत्रों के अनुसार ED द्वारा केवल कैबिनेट मंत्री का घर ही नहीं अन्य ठिकानों की भी जांच की जा रही है। ईडी की टीम मुख्य रूप से वित्तीय लेनदेन और संपत्तियों के रिकॉर्ड खंगाल रही है।

बता दें इससे पहले राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर पर ईडी द्वारा रेड की गई थी। हालांकि संजीव अरोड़ा और अशोक मित्तल के मामलों में ईडी द्वारा रेड को लेकर कोई जब्ती की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन एक के बाद एक दिग्गज नेताओं पर हो रही इस कार्रवाई ने आम आदमी पार्टी की चिंता जरूर बढ़ा दी है।