Skip to content

जालंधर में एसीपी और एसएचओ पर गिरी गाज, दोनों सस्पेंड

जालंधर में एसीपी और एसएचओ पर गिरी गाज, दोनों सस्पेंड
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : जालंधर के पॉश एरिया माने जाने वाले मोता सिंह नगर इलाके में बीती रात उस समय दहशत फैल गई, जब वरदान आईवीएफ सेंटर से जुड़े डॉक्टर के घर के बाहर अज्ञात बाइक सवार ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात के बाद प्रदेश सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए एसीपी मॉडल टाउन परमिंदर मंड और थाना नंबर-6 के एसएचओ रविंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

सीसीटीवी फुटेज में हमलावर हेलमेट पहने दिखाई दे रहा है। वह पहले अस्पताल के नजदीक रुकता है, फिर घर के बाहर पहुंचकर एक के बाद एक चार गोलियां चलाता है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो जाता है।

घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सुरक्षित माने जाने वाले क्षेत्र में भी इस तरह खुलेआम फायरिंग होगी तो कानून-व्यवस्था पर भरोसा कैसे कायम रहेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही हमलावर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।